स्कूल प्रबंधक की कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सड़क पर खड़ी स्कूल प्रबंधक की कार अचानक धू-धू कर जलने लगी| जिससे उसमे बैठे चालक और साथियों ने बमुश्किल कार से बाहर आकर जान बचायी, दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया|

थाना कादरी गेट के अमेठी कोहना निवासी प्रदीप पुत्र नेत्रपाल गांव में निजी स्कूल चलाते हैँ| प्रदीप का चालक नेत्रपाल पुत्र रामशंकर निवासी धीमरपुरा अपने साथी कुंदन पुत्र रामबाबू, सागर पुत्र नरेश, मिथुन पुत्र राजकुमार के साथ पांचाल घाट अपने पिता रामशंकर को लेने गया था, कार पांचाल घाट पर दुर्वासा ऋषि आश्रम मार्ग पर कार खड़ी कर दी, उसी दौरान अचानक कार में भीषण आग लग गयी, जिससे चारों ने कार से कूदकर अपनी जान बचायी, सूचना पर पांचाल चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा मौके पर पंहुचे, मौके पर दमकल को बुला लिया गया,दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया |