शिक्षिका के साथ मनचले ने की छेड़छाड

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:परिषदीय स्कूल की शिक्षिका ने मनचले की आये दिन की छेड़खानी से अजीज आकर पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी प्राथमिक विधालय की शिक्षिका एक प्राथमिक विधालय में तैंनात है| शिक्षिका ने पुलिस को गुरुवार को तहरीर दी| जिसमे उसने आरोप लगाया कि आये दिन एक मनचला लड़का उसके साथ अश्लीललता करता है| उसकी स्कूटी रोंक लेता है| उसको टक्कर मारकर कर गिरा भी दिया| आरोपी मनचले से परेशान होकर शिक्षिका ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में शिक्षिका ने मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया है| फ़िलहाल जाँच की जा रही है|