स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों की खैर नहीं

0
106

फर्रुखाबाद: जनपद में नवागंतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत प्रसाद पटेल ने शनिवार को  11 बजे कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="3"]

नये बीएसए भगवत प्रसाद पटेल ने पत्रकारों को बताया कि जो शिक्षक समय से स्कूल नहीं जाते तथा आये दिन बिना बताये गायब रहते हैं उनके ऊपर कार्यवाही की जायेगी। लेट लतीफी व अन्य गड़बडियां किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जायेगी। शिक्षक अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर लें।

नवागंतुक बीएसए की कार्य कुशलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जनपद आकर सबसे पहले चार्ज ग्रहण कर कार्यालय में कर्मचारियों से मिले। यहां तक कि उन्होंने अपना सामान तक गाड़ी में ही छोड़ दिया। बाद में सामान इत्यादि उतारा गया।

[adrotate banner="2"]