स्कूटी सबार महिला की बस की टक्कर से मौत

0
107

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) चाचा के घर स्कूटी से जा रही रही महिला को बस ने कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफतार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|
जनपद मैनपुरी के बेबर निवासी 40 वर्षीय महिला बबली पत्नी बृजेश कुमार अपने पुत्र आकाश के साथ स्कूटी पर सबार होकर थाना कमालगंज क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती अपने चाचा ओमप्रकाश के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आ रही थी| जब वह कोटिया चौराहे के निकट रजीपुर-जरारी मार्ग से गुजर रही थी| तभी सामने से आ रही डग्गामार बस ने उसे कुचल दिया| जिससे बबली की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि आकाश बाल-बाल बच गया|
घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने मौके पर ही चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया| वही मृतका के चाचा ओम प्रकाश की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]