स्कार्पियो सवारों ने ट्रक लूटा, हेल्पर व ड्राइवर को बांधकर डाला

0
109

MOHAMDABAD (FARRUKHABAD) : कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्थित चित्रा फिलिंग स्टेशन के निकट से बीती शाम लगभग साढ़े आठ बजे स्कार्पियो सवारों ने एक ट्रक को लूट लिया। ट्रक ड्राइवर व हेल्पर को शाहजहांपुर जनपद में बांधकर डाल दिया व ट्रक गायब कर दिया।

[adrotate banner="3"]

ट्रक नम्बर एम पी 07 एच बी 2904 के ड्राइवर मुन्शी सिंह निवासी भिन्ड बीती शाम फर्रुखाबाद में गिट्टी उतार कर वापस ग्वालियर के लिए जा रहा था। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में स्थित चित्रा फिलिंग स्टेशन के पास कुछ बदमाशों ने स्कार्पियो गाड़ी आगे लगा ली और ट्रक रोक लिया। पीछे से भी दो स्कार्पियो लगा ली। जिसके बाद एक दर्जन लोग असलहों के साथ उतरे। ड्राइवर मुन्शी सिंह निवासी भिन्ड एवं हेल्पर पिन्टू निवासी ग्वालियर दोनो लोगों के कनपटी पर तमंचे लगाकर स्कार्पियों में डाल लिया। हेल्पर व ड्राइवर को शाहजहांपुर जनपद के थाना कांठ क्षेत्र में बांधकर डाल दिया।

[bannergarden id=”8″]

ड्राइवर मुन्शी सिंह ने पुलिस को बताया कि ट्रक में 40 हजार रुपये नगद व ट्रक को बदमाश लूट ले गये। सोमवार की सुबह शाहजहांपुर पुलिस व एसओजी पुलिस हेल्पर व ड्राइवर को जनपद लेकर आयी। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने फोर्स के साथ मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]