फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोशल मीडिया पर देशविरोधी व पीएम मोदी के खिलाफ पोस्ट करनें पर हंगामा हो गया| हिन्दूवादी संगठन सक्रिय हो गये, संगठन के कार्यकर्ता चौकी पंहुचे| जहाँ उन्होंने कार्यवाही की मांग की|
शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया निवासी जमालुद्दीन पुत्र कल्लू मिस्त्री व शाहिद अली पुत्र शहजादे निवासी बजरिया हरलाल नें अपनी फेसबुक एकाउंट व व्हाट्स एप पर पीएम मोदी का पाकिस्तान से माफ़ी मांगने का फर्जी वीडियो पोस्ट किया| जिसके बाद हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, बजरंग दल के सनी गुप्ता आदि कई हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी तिकोना चौकी पंहुचे और कार्यवाही की मांग की| पुलिस नें दोनों को हिरासत में ले लिया| हिन्दू महासभा के विमलेश मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है| तिकोना चौकी प्रभारी यतेन्द्र कुमार नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी| 
सोशल मीडिया पर देशविरोधी पोस्ट करनें पर हंगामा, पुलिस नें दो को उठाया



