नवीन पर्यटन नीति के लाभों की दी जानकारी

0
746

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट स्थित पर्यटन कार्यालय में पर्यटन नीति 2022 के प्रचार-प्रसार व प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया|

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई नवीन पर्यटन नीति के तहत प्रदान किए जाने वाले विभिन्न लाभों एवं प्रोत्साहनों की विस्तृत जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण (वर्चुअल) के माध्यम से प्रतिभागियों को नीति के मुख्य बिंदुओं, योजनाओं एवं अनुदानों से अवगत कराया गया। साथ ही, पर्यटन व्यवसाय से जुड़ने के इच्छुक उद्यमियों को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और निवेश अवसरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. मकबूल द्वारा मौजूद सभी उद्यमी व निवेशकों को सराय एक्ट में लाइसेंस पंजीकरण की कार्यवाही की प्रक्रिया से अवगत कराया। सब रजिस्ट्रार कायमगंज प्रीतम सिंह, उद्यमी प्रदीप सक्सेना आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]