सोमवती अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब

0
125

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) गंगा घाट सोमवती पर आस्था के कुंभ से सराबोर हो गया। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया, फिर घाट पर पूजा अर्चना की। गंगा घाट हर हर गंगे के स्वर से गुंजायमान होते रहे। कोरोना के चलते भीड़ को जगह-जगह पुलिस कर्मियों नें रोंकने का प्रयास किया लेकिन उसके बाद भी श्रद्धालु घाट पर पंहुचे|
शहर के पांचाल घाट पर सोमवार सुबह होते-होते घाट पर आस्था उमड़ी| छोटे बड़े वाहनों से लोग गंगा में डुबकी लगाने पंहुचे| श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के दौरान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद दानपुण्य कर पूजा अर्चना की| घाट के आसपास आश्रमों में भी श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कराए। साबन के पवित्र महीनें के चलते घाट पर कई लोगों नें शिव की का पूजन भी किया और उन्हें बेलपत्र और दुग्ध अप्रीत किया है| कई जगह शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक किया गया|
कुछ लोगों नें गंगा से जल भरकर शिव के ऊपर चढाया| गंगा किनारे श्रद्धालु गंगा को भोग अर्पित और आरती कर विधि विधान से पूजा कर रहे थे। श्रद्धालुओं ने दुग्ध से गंगा का अभिषेक किया। गंगा घाट पर जगह-जगह श्रदेखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया, लेकिन भीड़ के आगे व्यवस्थाएं धराद्धालुओं द्वारा यज्ञ व देवताओं की पूजा की जा रही थी।
पुलिस के आलाधिकारी मौके का जायजा लेते रहे| प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पाण्डेय ने व्यवस्था देखकर पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]