सोनिया व राहुल गाँधी को गाली देनें वालों के खिलाफ तहरीर

0
127

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कांग्रेस के व्लाक अध्यक्ष नें पार्टी के शीर्ष नेता सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी को गाली-गलौज करनें वाले लोगों के खिलाफ तहरीर दी है| पुलिस जाँच की बात कर रही है|
सुधीर अग्निहोत्री उर्फ संजू निवासी सलेमपुर ने अपने ही गांव के जयप्रकाश दीक्षित व विद्याधर दीक्षित के विरुद्ध कोतवाली मोहम्मदाबाद में तहरीर दी| जिसमे कहा कि दोनों आरोप प्रतिदिन कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आए दिन गाली गलौज एवं अपमानित भाषा का प्रयोग करते हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बहुत आहत व अपमानित महसूस करता है| संजू ने बताया की आरोपी मना करने के बाद भी गालियां देनें से बाज नही आये| संजू अग्निहोत्री ने कहा कि कार्यवाही नहीं होती है तो आलाधिकारियों से शिकायत करेंगे| कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है| जांच के बाद कार्यवाही होगी।

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]