सोनाली गुप्ता ने तीन टीमें दौड़ायीं

0
201

फर्रुखाबाद: नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने को प्रत्याशी अब नयी-नयी योजनायें बनाकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। अब प्रत्याशियों ने टोलियों में चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। जिससे नगर के सभी मतदाताओं तक एक बार कम से कम पहुंचा जा सके। इसी रणनीति के तहत संजीव गुप्ता की पत्नी सोनाली गुप्ता ने भी अपने समर्थकों को तीन टीमों में बांटकर चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

[adrotate banner="3"]

रविवार को संजीव गुप्ता ने अपनी पत्नी के लिए नगर के मोहल्ला खंदिया में वोट मांगे। जहां पर मोहल्लेवासियों ने जोरदार स्वागत किया। ग्रीश यादव ने भी मोहल्ले के लोगों से वोट देने की अपील की। खैराती खां, बीबी साहब की मस्जिद, नाला फिदाई खां आदि मोहल्लों में जाकर कड़ी दोपहरी व धूप में संजीव गुप्ता ने लोगों से जनसम्पर्क किया। इस दौरान समर्थकों ने सोनाली तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, नगर के विकास को लगायें पंख, चुनाव का चुनाव निशान शंख के जोरदार नारे लगाये।

सोनाली गुप्ता ने तेज धूप व गर्मी में अपनी महिला साथियों के साथ निकलकर नगर के मोहल्ला रायदीपचन्द्र, सिकत्तरबाग आदि में घर-घर जाकर वोट मांगे।
राघव मिश्रा, कन्हैया सक्सेना, जीतू गुप्ता, हरिओम, उमाशंकर श्रीवास्तव आदि ने मोहल्ला गंगानगर में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान लोगों ने वोट और सपोर्ट का पूरा भरोसा दिलाया।

[adrotate banner="2"]