सैनिक के टॉपर पुत्र ने गोली मारकर की आत्महत्या

0
151

VAIBHV MAUUT GOLIफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसेनी निवासी सैनिक के 17 वर्षीय पुत्र वैभव सिंह पुत्र विनय कुमार सिंह ने बीती रात अपनी पिता की पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

मृतक के पिता विनय सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में अम्बाला मेंतैनात है| बीते दिनों वह घर में धार्मिक अनुष्ठान के चलते अवकाश पर घर आये थे| आज उन्हें भी वापस जाना था| बीती रात वह अपनी पत्नी वन्दना और पुत्री गरिमा के साथ छत पर सो रहे थे| अकेला वैभव ही नीचे था| रात तकरीबन 11 से 12 के बीच में उन्होंने गोली चलने की आवाज सूनी तो नीचे आकर देखा की वैभव ने अपने सिर में गोली मार ली है| वैभव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी| वैभव की मौत होने से उसकी माँ और बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
हाई स्कूल और इंटर में किया था टॉप
वैभव के पिता विनय सिंह ने बताया की उनका बेटा पढने लिखने में बहुत ही जादा तेज था| उसने आर्मी स्कूल से हाई स्कूल और इंटर टॉप किया| उसका फोटो भी आर्मी स्कूल में लगा है|
आईटीआई की परीक्षा में नम्बर कम आने से चुनी मौत
वैभव बंगलौर से आईटीआई की पढ़ाईकर रहा था| वह बहुत अच्छे नम्बर लाना चाहता था| लेकिन परीक्षा का जब परिणाम आया तो उसके नम्बर कुछ ठीक नही आये| जिस कारण वह परेशान था| इसी परेशानी के चलते उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली|

[adrotate banner="2"]