सेशन हवालात से नकब लगाकर भागे तीन शातिर मुठभेड में गिरफ्तार

0
127

bablu-ktiyar-trra-shivramफर्रुखाबाद: बीते 8 जुलाई को फ़तेहगढ़ कोर्ट की सेशन हवालात से नकब लगाकर भागे तीन शातिरो को पुलिस ने सोमबार को दबोच लिया| उनके पास से तमंचा और कारतूस भी पुलिस को मिले है|

[adrotate banner="3"]

पुलिस ने नकब लगाकर फरार हुये शातिरो में से तीन आरोपी बब्लू कटियार पुत्र विनोद कटियार निवासी सातनपुर, नीरज कुमार पुत्र राम दयाल निवासी दारापुर कलांन शाहजहांपुर, धर्मेन्द्र उर्फ़ टर्रा पुत्र शिवराम निवासी श्याम नगर फर्रुखाबाद को पुलिस ने दबोच लिया| उनके पास से पुलिस को तीन तमंचा 315 बोर के कारतूस बरामद हुये है| पकड़े गये आरोपी शातिर किस्म के है| उन पर पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज है|

एएसपी अशोक कुमार ने मामले के सम्बंध में पुलिस लाइन सभागार में जानकारी दी|

[adrotate banner="2"]