सेवा सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस का भोजन वितरण

0
133

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) कांग्रेस की महारसोई के तहत छठे वें दिन भी जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह के आंदोलन जारी रहा।
गुरुवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय नगलादीना भोलेपुर में चल रही महा रसोई के माध्यम से लंच पैकेट का वितरण किया गया| जिसके चलते मोहम्मदाबाद के ग्राम खिमसेपुर में भी लंच पैकेट का वितरण किया गया|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें कहा कि कि जब तक भाजपा सरकार अपना तानाशाही रवैया नहीं बदलेगी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा नहीं करेगी, तब तक कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह जारी रहेगा। भाजपा गरीबों को भोजन देनें की जगह चुनाव प्रचार में लगी है|
पूर्व प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, सोनी दीक्षित, कैलाश यादव, संजू अग्निहोत्री, इरफान प्रधान आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]