सेल्स मैन के घर से चोरों ने नगदी व जेबर उड़ाये

0
116

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सेल्समैन अखिलेश राठौर पुत्र स्व0 धनीराम के घर से चोरों ने पीछे का दरबाजा खोलकर हजारों के नगदी व जेबर उड़ा दिया। मां के जाग जाने पर चोर भाग गये।

[adrotate banner="3"]

अखिलेश ने बताया कि वह पान मसाला का सेलमैन है। बीती रात घर पर उसके अलावा भांजा राजीव व मां मुन्नीदेवी सो रही थी। रात में दो चोर पीछे के दरबाजे से घुस आये। चोरों ने कमरे में रखा जेबर व सामान रखा बक्सा उठा लिया। सेफ में रखे रुपये चोरी कर लिये। खटपट की आवाज सुनकर मां मुन्नीदेवी जाग गयी। उनके शोर मचाने पर चोर भाग गये।
शोर शराबा होते देख मोहल्ले के भी लोग इकट्ठे हो गये। चोरों ने बक्से को पड़ोस की गली में खाली करके डाल दिया। वहीं गोलक दूसरे मोहल्ले में पड़ी देखी गयी। रात में ही थाना पुलिस को सूचना दी गयी।
मुन्नीदेवी ने पुलिस को बताया कि लगभग 25 हजार रुपये के जेबरात व 18 हजार रुपये नगद चोरी हुए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="2"]