फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) सेल्स मैंन के साथ कुछ लोगों नें मारपीट कर नकदी लूट ली| पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कुछ संदिग्धों से पूंछतांछ कर रही है|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला जंगबाज खां निवासी पुनीत जाटव पुत्र जगन्नाथ सेल्समैन का कार्य करता है| पुनीत का आरोप है कि वह अपने घर की तरफ जा रहा था उसी दौरान मोहल्ला बड़ा बंगशपुरा के निकट दो लोगों नें उसे रोककर पहले जमकर पिटाई की उसके बाद उसकी जेब से बिक्री के 7 हजार रूपये लूट लिये| घटना की जानकारी पीड़ित नें नखास चौकी इंचार्ज बलराज भाटी को दी| जिसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दी है|
चौकी इंचार्ज नें बताया कि युवक का उसकी ससुराल वालों से विवाद चल रहा है| सम्भवता उन्ही लोगों नें मारपीट की हो| लूट का आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहा है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


