सेन्ट्रल जेल में 77 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में 101 नये केस

0
109

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती देर रात सेन्ट्रल जेल में 77 नये लोग कोरोना संक्रमित निकले है| पूरे जिले पर नजर डालें तो 101 नये मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है|
शुक्रवार देर रात आयी रिपोर्ट में फतेहगढ़ के तलैया लेन निवासी 2 महिला व 2 पुरुष, शहर की गंगा नगर कालोनी निवासी 35 वर्षीय महिला, पल्ला गल्ला मंडी निवासी 49 वर्षीय युवक, रस्तोगी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय महिला,  ग्राम नियामतपुर निवासी एक 50 वर्षीय पुरुष, 15 वर्षीय किशोरी, कायमगंज के ग्राम चिल्सरी निवासी 50 वर्षीय महिला, अताईपुर निवासी 21 वर्षीय युवक, मोहम्मदाबाद के नगला सुदन निवासी 32 वर्षीय युवक, कमालगंज के जलालपुर निवासी 32 वर्षीय 32 वर्षीय युवक, नेकपुर स्थित एसआर कोल्ड निवासी 20 वर्षीय किशोरी, जहानगंज निवासी 32 वर्षीय युवक, राजेपुर के ग्राम सबलपुर निवासी 12 वर्षीय किशोरी कोरोना पॉजिटिव निकले है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 101 कोरोना पॉजिटिव मरीज नये मिले हैं| जिसमे अकेले 77 मरीज सेन्ट्रल जेल में और संक्रमित निकले है| 1116 मरीज सक्रिय है| अब तक 3193 मरीज नये संक्रमित मिले है| 42 की अब तक मौत हो चुकी है| सेन्ट्रल जेल में 77 पॉजिटिव निकले है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]