फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेन्ट्रल जेल इस समय कोरोना के निशाने पर आ गयी है| बीती देर रात कोरोना की आयी रिपोर्ट में कुल आये 62 में से 27 बंदी व जेल कर्मी पॉजिटिव आ गये| जिससे अब जेल में हड़कंप है| जेल एक बंदी और बंदीरक्षक भी दहशत में हैं|
बीती रात आयी रिपोर्ट में कायमगंज निवासी दो महिला और दो पुरुष, शमसाबाद में दो युवक, कमालगंज में एक महिला और दी पुरुष, इसके साथ ही केन्द्रीय कारागार में
कुल 27 बंदी व जेल कर्मी पॉजिटिव आये है| शहर के मोहल्ला गाढ़ी खाना निवासी दो महिला व एक पुरुष, बीएसए कार्यालय का 45 वर्षीय कर्मी, भोलेपुर निवासी एक महिला पॉजिटिव आयी है|
जनपद में अब तक पाये गये मरीजों का आंकड़ा 2282 पर आ गया है| 37 की मौत हो चुकी है| बीती देर रात कुल 62 नये केस मिले है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


