सेन्ट्रल जेल में कंट्रोल नही हो रहा कोरोना, 87 फिर पॉजिटिव, जिले में अब तक 41 की मौत

0
142

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में कोरोना की रफ्तार कुछ कम हुई है लेकिन सलाखों के पीछे कोरोना कंट्रोल नही हो रहा है| अब सेन्ट्रल जेल में 87 नये मिलाकर पूरे जनपद में 119 केस मिले|
शहर के सधवाडा गली निवासी 63 वर्षीय महिला, शहर निवासी 55 वर्षीय पुरुष, सुनहरी मस्जिद निवासी 34 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय महिला और 3 वर्षीय बालक, 14 वर्षीय किशोर, कमालगंज के आजाद नगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी, जहानगंज निवासी 41 वर्षीय पुरुष, नेकपुर एसआर कोल्ड निवासी 13 वर्षीय बालिका, कमलागंज के अम्बेडकर नगर निवासी 47 वर्षीय महिला, 73 वर्षीय वृद्ध, लोहिया अस्पताल निवासी 22 वर्षीय युवक, बनखडिया फतेहगढ़ निवासी 31 वर्षीय युवक, भोलेपुर बेबर रोड शान्ति जूनियर हाई स्कूल निवासी 22 वर्षीय युवती, आजाद नगर निवासी 60 वर्षीय पुरुष, राजेपुर निवासी 53 वर्षीय अधेड़, नेकपुर चौरासी निवासी 57 वर्षीय महिला, जेएनबी रोड़ निवासी 30 वर्षीय महिला, अम्बेडकर कालोनी भोलेपुर निवासी 26 वर्षीय युवक के साथ ही सेन्ट्रल जेल में 87 नये केस पॉजिटिव निकले है| इसके साथ ही जिलें में कुल 119 नये पॉजिटिव निकले है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि अब तक 2988 केस निकल चुके है| 41 की अब तक मौत  हो चुकी है| 119 नये पॉजिटिव केस निकले है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]