सेन्ट्रल जेल के 21 सजायाफ्ता बंदियों की रिहाई पर मंथन

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में बंद सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई पर जिलाधिकारी व जेल डीआईजी ने मंथन किया| यदि सहमति बनी तो जल्द जेल के 21 बंदियों की रिहाई के आसार है|
केन्द्रीय कारागार के बंदियों की समय पूर्व रिहाई के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई| जिसमे नियमानुसार जेल में बंद सजायाफ्ता 21 सजायाफ्ता बंदियों की रिहाई पर विचार किया गया| समिति ने डीएम के निर्देशन में सभी बंदियों की पत्रावलियां देखी| डीएम ने सभी सभी अभिलेखों का अबलोकन करते हुये प्रत्येक पत्रावली को देखा| उन्होंने बंदी व उसकी पारिवारिक स्थिति व उसके द्वारा किये गये अपराध को भी समझा|
डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी ने बताया की जिलाधिकारी के सकारात्मक रुख को देखते हुये रिहाई के सम्बन्ध में कई बंदियों के पक्ष में संस्तुति होने की आशा जतायी जा रही है| इस दौरान एसपी मृगेंद्र सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी आदि रहे| सहयोग में प्रभारी कारापाल केपी चंदीला, केपी सिंह कारापाल आदि रहे|