फर्रुखाबाद: बीते कई वर्षो से केंद्रीय कारागार में हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की लाश जेल के अंदर शौचालय में मिली| जिसके बाद बंदी रक्षक उसके शव को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
बीते 11 मई 2008 को हत्या के मामले में सजा पड़ने के बाद केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में बंद 51 वर्षीय प्रकाश पुत्र बाबू लाल निवासी पर्वतखेडा कानपुर का शव गुरुवार सुबह जेल के अन्दर शौचालय में मिला| शव मिलने से जेल प्रशासन में हडकंप मच गया| जल्दवाजी में जेल के बंदी रक्षक कालीचरन व इरफान कैदी को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जंहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया|
वरिष्ठ जेल अधीक्षक यादवेन्द्र शुक्ला ने बताया की वह टीवी का मरीज रह चुका था| उन्होंने आशंका जताई की कैदी को हार्डटेक आया है जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है| उन्होंने बताया की कैदी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
सेन्ट्रल जेल के शौचालय में मिली कैदी की लाश
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


