सेन्ट्रल जेल के कैदी ने मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

0
131

cantral jail1फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में बीते कई वर्षो से हत्या के मामले में बंद कैदियों ने मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी है| पीड़ित युवक सोमबार को सुबह से ही जेल अधिकारियो से मिलने के लिये चक्कर लगाता रहा लेकिन उसे मिलने नही दिया गया | पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात की है|

[adrotate banner="3"]

जनपद भिंड के फूफ गोहरा निवासी रामकिशोर पुत्र रामसनेही ने बताया कि बीते लगभग 12 वर्ष पूर्व उनके बहनोई सतीश व उनके दो भाई मित्रप्रकाश व मोनू को अपने चचेरे भाई छुन्ना पुत्र कमांडो उर्फ़ शिव बहादुर की हत्या में उम्र कैद की सजा हुई थी| बीते कुछ वर्ष पूर्व तीनो सेन्ट्रल जेल में आ गये थे| एक वर्ष पूर्व उसने अपने बहनोई सतीश की जमानत करा ली थी|

जिसके बाद उन्हें लकबा मार गया| बहनोई शब्दलपुर लवेदी इटावा के निवासी है| वर्तमान में वह अपने घर पर ही रह रहे है | उनकी जमीन की देखभाल उनक साला रामकिशोर ही करता है| पीड़ित रामकिशोर ने बताया कि कई बार जेल में बंद मित्र प्रकाश और मोनू ने उसे फोन पर धमकी दी यदि खेत उसके भाई या तुमने जोता तो जान से मरवा देंगे| घटना के बाद से रामकिशोर परेशान चल रहे थे|

सोमबार को वह सेन्ट्रल जेल के अधिकरियो से शिकायत करने के लिये पंहुचा| लेकिन उसे मिलने नही दिया गया| रामकिशोर ने जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है| जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी ने बताया कि उन्हे इस सम्बंध में कोई जानकारी नही है| यदि पीड़ित उन्हें लिखित में शिकायत देता है तो जाँच करायी जायेगी|

[adrotate banner="2"]