सेन्ट्रल जेल के कैदी को हत्या की आशंका

CRIME JAIL POLICE

central-jailफर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में बंद कैदी ने अपनी हत्या कर दिए जाने के संबंध में उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की है| जिसमे उसने जेलर व उप जेलर पर भी गम्भीर आरोप जड़े है|
जेल में बंद कैदी रामनरायन गुप्ता पुत्र बालूराम गुप्ता निवासी अतर्रा बाँदा ने अधिकारियो को लिखित शिकायत में कहा है कि उसे जेल में हत्या किये जाने का खतरा है| उसके लिखे गये पत्र में कहा है कि उसके रिश्तेदार उपजेलर अंजनी कुमार गुप्ता पूर्व में सेन्ट्रल जेल में तैनात थे| उनके ऊपर एक कैदी ने गलत आरोप लगाकर दबाब बनाने की कोशिश की थी| यह बात उसे जेल के कुछ लोगो के द्वारा मालूम पड़ी थी| जिस कारण उसकी हत्या का प्रयास किया जा रहा है| उसने बताया कि वह नैनी सेन्ट्रल जेल से में आजीवन कैद की सजा काट रहा था| जिसके बाद उस पर झूठा आरोप लगाकर उसे सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल भेज दिया गया| फतेहगढ़ जेल के जेलर व उप जेलर ने उसको जमकर पिटवाया और कैदियों के द्वारा प्रताड़ित किया| जा रहा है| कैदी ने अपने मुंह में भी समस्या होने की बात कही है|
जेलर सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि कैदी नैनी जेल से तबादले पर सेन्ट्रल जेल आया है| इसी लिये वह इस तरह के गलत आरोप लगाकर नैनी जेल जाने का प्रयास कर रहा है|