सेन्ट्रल जेल और आईटीआई चौराहे पर ही चेक होंगे पास

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP Politics-CONG. जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद: मतगणना के पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस व जिला प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है| मतगणना स्थल को जाने वाले मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है| जो बिना पास के किसी को भी पास नही करेगा|
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आलू मंडी में पुलिस कर्मियों को उनकी डियूटी के विषय में जानकारी दी| अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने पुलिस कर्मियों को बताया कि 14 टेबल लगेंगी| इसके साथ ही 15 आरो टेबल की व्यवस्था की गयी है| प्रत्येक टेबल पर एक एजेंट रखा जायेगा| पंजाब पुलिस के जबान भी मौके पर तैनात होंगे|
उन्होंने बताया कि सेन्ट्रल जेल चौराहे व आईटीआई चौराहे पर पुलिस का पहला बैरियर लगेगा|इस बैरियर के आगे वही लोग आयेंगे जो मतगणना से सम्बन्धित है| जिसके पास है वही आगे जाने के लिए अधिकृत होगा| बिना पास के कोई अधिकारी हो या पुलिस कर्मी या मीडिया कर्मी उसे आगे आने नही दिया जायेगा|
सभी पुलिस कर्मियों को अपने डियूटी बिंदु पर सुबह 5:30 बजे ही पंहुचने के निर्दश दिये गये| जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया की मतदान से सम्बन्धित कार्मिको के सफेद पास बने है| वही प्रत्येक विधान सभा के एजेंटो को अलग-अलग रंग के पास जारी किये गये है|