सेना भर्ती में 13 फर्जी अभ्यर्थियों को अधिकारीयो ने पकड़ा

0
204

sena bhrtiफर्रुखाबाद: शुक्रवार को फतेहगढ़ आर्मी गेट पर सेना पुलिस सभी अभ्यर्थियों के कागज चेक कर रहे थे| 2561 अभ्यर्थियों में 13 अभ्यर्थियों को अधिक उम्र के कारण गेट पर रोक लिया गया| जब आर्मी अधिकारियो ने उनसे पूछताछ की तो उनकी उम्र ठीक नही मिली| अभिलेखों में भी फर्जीबाड़ा पाया गया| पकड़े गये सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया|

[adrotate banner="3"]

जब भर्ती के लिए अभ्यर्थी अंदर जा रहे थे| उसी समय सेना के जवानो को अधिक उम्र के लोग दिखाई दिये| जिस कारण उनको रोक लिया गया और पुलिस को सूचना दी गयी| उनके सभी कागजो के नंबर लिख लिए गए है| पकडे गये युवक सभी हरदोई शाहाबाद तहसील के है|जिनमे अवनीश पुत्र चंद्रप्रकाश, रामदेव मिश्रा पुत्र वीरेंदर मिश्रा,तसवीर सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी बमरौली हरदोई,नरवीर सिंह पुत्र राजपाल निवासी दरियापुर, प्रसून कुमार पुत्र उदयप्रकाश निवासी अतरजी, कृष्ण मुरारी पुत्र रामबाबू निबासी बरौन,देवेन्द्र कुमार पुत्र बलबीर सिंह निबासी खिमौरा,शैलेन्द्र पुत्र सुन्दरलाल निबासी नीमपुर, लालबहादुर पुत्र जगपाल निबासी सुन्तानपुर, इमरान खान पुत्र हसीन खान निबासी शाहाबाद,सर्वेश कुमार पुत्र हनुमान निबासी चादापुर,सद्दाम हुसैन पुत्र लाल मोहम्मद निबासी नगरिया,जीतेन्द्र पुत्र जगरूप निबासी पलिया,इन सभी लोगो को आर्मी भर्ती में शामिल होने से रोक दिया गया है|

सेना के अधिकारी राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि भर्ती में जब युवा प्रवेश कर रहे थे| तभी इन लोगो को पकड़ा गया है| इनके कागजो कि जाँच की जा रही है| और सभी को पुलिस के हबल कर दिया जायेगा|

[adrotate banner="2"]