FARRUKHABAD : बीते दो दिनों से हो रही सेना भर्ती प्रक्रिया में रविवार व सोमवार को सेना के जवानों व पुलिस प्रशासन को भर्ती के लिए आये युवकों को शांत करने में भारी मसक्कत करनी पड़ी। मंगलवार को सेना व पुलिस के अलावा प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। बड़े ही शांतिपूर्ण माहौल में दौड़ में चयनित अभ्यर्थियों ने नापजोख कराया।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
जाट रेजीमेंट में चल रही सेना भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन युवकों की नाप जोख हुई। जिसमें दौड़, पुलअप, लम्बी कूद के अलावा शारीरिक नाप तौल करायी गयी। जिसके बाद सेना अधिकारियों ने भर्ती के लिए आये युवकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों को भी बारीकी से चेक किया। मंगलवार को सेना के अधिकारियों ने काफी राहत की सांस ली व शांतिपूर्ण माहौल में भर्ती प्रक्रिया चलती रही।
[adrotate banner="2"]


