सेना के रिटायर्ड सूबेदार के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

0
115

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) रिटायर्ड सूबेदार के घर चोरों नें ताले तोड़कर लाखों के जेबरात और नकदी चोरी कर लिए और फरार हो गये |घटना की सूचना पर पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोहिला (लोहिया नगर) निवासी रिटायर्ड सूबेदार जय बहादुर सिंह यादव नें पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों अपने पुत्र के साथ अहमदाबाद गये हुए थे| उसी दौरान चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया| सूचना मिलने पर जय बहादुर बीती शाम लगभग 8 बजे घर पंहुचे और पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर पुलिस पर पंहुची और पड़ताल की|
रिटायर्ड सूबेदार नें तहरीर में बताया कि चोर 50 हजार की नकदी और लाखों के जेबरात चोरी कर ले गये| तहरीर मिलने के बाद पुलिस पड़ताल कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]