फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाये जानें की मांग की है| मंत्री नें भरोसा दिया है |
बीजेपी के पूर्व मंडल मंत्री व फतेहगढ़ सहकारी संघ सभापति शिवम दुबे ने पांचाल घाट पर स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुन्यतिथि पर आये मंत्री जयवीर सिंह को पत्र देकर कहा है कि वर्तमान का अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष पूरे देश में चल रहा है| पूर्व प्रधानमंत्री की जिले से भी कई यादें जुड़ी हैं| वह स्वर्गीय द्विवेदी को अपना पुत्र मानते थे| लिहाजा सेन्ट्रल जेल चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगायी जाये| सेट्रल जेल चौराहे का नाम अटल चौक किया जाये| प्रभारी मंत्री ने भरोसा दिया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



