सूर्य नारायण के महायज्ञ का विराम, 6 नवम्बर को होगा भंडारा

0
123

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास बेबर रोड स्थित मनोज शुक्ला के आवास पर चल रहे सूर्य नारायण महायज्ञ का कल समापन हो जाएगा| समापन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा|

[adrotate banner="3"]

आज प्रातः अष्टम दिवस पर प्रतिदिन की भांति सूर्य नारायण को अर्क देकर महायज्ञ का शुभारम्भ मन्त्रों के साथ यज्ञाचार्य दामोदर तिवारी एवं अन्य आचार्य गणों द्वारा संपन्न किया गया| इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान मनोज शुक्ला व नीरज शुक्ला है| आचार्य जगन्नाथ जी ने कहा कि संत वह होता है जिसके लिए समस्त जीव एकसमान होते हैं| किसी प्रकार की भेद भाव पूर्ण भावना को रखने वाला संत नहीं होता|

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सूर्य नारायण भगवान् अपनी कृपा किरणों को प्रत्येक जीव को सामान रूप से प्रदान करते हैं किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रखते ठीक उसी तरह संत होता है| संतो के गुरू के रूप में भगवान् सूर्य नारायण की प्रवत्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए| इस दौरान सदगुरू देव जी ने महर्षि भारत की महिमा का विस्तार से वर्णन किया व आचार्य जगदीश बाजपेयी मांस प्रवक्ता ने अपने प्रवचन महाराजा जामवंती के बारे में विस्तार से चर्चा की|

यजमान मनोज शुक्ला ने बताया कि सूर्य नारायण महायज्ञ का कल ६ नबम्बर को अंतिम दिवस है जिसके चलते कल भंडारा का कार्यक्रम होगा| उन्होंने प्रार्थना की कि भंडारे में लोग अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रसाद ग्रहण करें| इस दौरान संजीव नारायण दीक्षित, अरविन्द दीक्षित, सोनू शुक्ला, सुशील पाठक, योगेश तिवारी, अविरल शुक्ला, राजू अग्निहोत्री, प्रमोद अवस्थी, उमेश पाण्डेय, आकाश शुक्ला, विकास मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]