सूबे में बेरोजगारी चरम पर होनें से बढ़ रहे अपराध

0
159

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयारी में लगी है| कांग्रेस नें योगी सरकार की रोजगार निति को विफल बताया आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोगजारी चरम पर होनें से अपराध में बढ़ोत्तरी हो रही है|
फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर पंहुचे आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेश द्विवेदी नें कहा कि स्नातक बेरोजगारों को रोजगार देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी, भाजपा सरकार में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, रोजगार छीने जा रहे हैं जिस कारण अपराध अत्यधिक बढ़ रहा है उन्होंने कांग्रेस जनों से पूरे जनपद में अपने अपने स्तर से प्रचार-प्रसार की बात कही, इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाये|
इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय कटियार, स्नातक क्षेत्र के चुनाव प्रभारी श्री कृष्ण गौतम, शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला, राकेश सागर पी एन सक्सेना, डॉ० अरुण अग्निहोत्री, अनुज कटियार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]