लखनऊ: सरकारी कामकाज की जटिलता कम करने को प्रदेश सरकार तीन नई तहसील बनाएगी। कई तहसीलों के गठन का प्रस्ताव कैबिनेट में पास हो गया था।
[adrotate banner="3"]
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में तीन नई तहसीलें बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ में सरोजनीनगर, आजमगढ़ में मार्टिनगंज तथा फिरोजाबाद में सिरसागंज नई तहसील बनेगी। तहसीलों के गठन को राजस्व परिषद चेयरमैन अनिल गुप्ता ने मंजूरी दी है।
[adrotate banner="2"]


