सुनसान घर में दो दिन तक फांसी पर झूलता रहा दर्जी

0
156

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जटवारा जदीद निवासी लालू श्रीवास्तव पुत्र विष्णुदयाल की लाश रसोईघर में फांसी पर झूलती मिली।

[adrotate banner="3"]

लालू श्रीवास्तव का विवाह गुरसहायगंज निवासी पिंकी के साथ हुआ था। पिंकी अपने दो माह के दुधमुहे के साथ अपने मायके में है। ११ फरवरी को लालू के साले का तिलक था| लालू की भाभी रानी व भाई रामपाल, मां जयश्री व अन्य परिजन थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव खन्डौली में गये थे।

खन्डौली लालू का मूल निवास है। सुबह लगभग 10 बजे लालू श्रीवास्तव की भाभी रानी व भाई रामपाल घर लौटे तो रसोईघर के अंदर कुन्डे में लालू श्रीवास्तव की लाश लटक रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी। सभासद महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि लालू श्रीवास्तव को दो दिन पहले देखा गया था। शहर कोतवाल डी के सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना नहीं है। मामले की जानकारी कर  कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]