सूने पड़े घर में लगी आग से लाखों की गृहस्थी

0
158


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सूने पड़े घर में लगी भीषण आग नें घर की गृहस्थी को राख कर दिया| जानकारी होनें पर आस-पास के लोगों नें ताला तोड़कर समर आदि की मदद से आग पर काबू पाया |
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला दीवान मुबारक निवासी जागेश्वर दयाल हरियाणा में ठेकेदारी का करते हैं | उनका परिवार भी उनके साथ ही रहता है| बीती रात 11 बजे उनके घर के भीतर से आग की लपटें निकलती देख पड़ोसियों में भगदड़ मच गयी | पड़ोसियों नें उनके घर के दरवाजे तोड़कर समर की मदद से आग को बुझा दिया| जागेश्वर दयाल की पत्नी उर्मिला को वीडियो काल की मदद से आग की घटना पड़ोसियों नें दिखायी तो उन्होंने बताया कि आग से उनका गृहस्थी के सामान आदि के साथ ही कुछ जेबरात भी जलकर राख हो गये | दमकल की गाड़ी जबतक पंहुची तो आग बुझाई जा चुकी थी | सूचना पर थानाध्यक्ष अमित गंगवार मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]