सूने पड़े घर का ताला तोड़कर नकदी जेवर साफ

0
126

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर में ताला डालकर दवा लेने लेने परिवार लखनऊ गया, इस बीच चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे जेवर व नगदी पार कर दी। दवा लेकर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर नवदिया निवासी आरती 3 जून को दवा लेने लखनऊ गई थी। वह घर पर ताला डाल गई थी। चार जून की रात में चोरों ने ताला तोड़ दिया। घर में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें से एक सोने की चेन, एक सोने का हार, चार सोने के कंगन, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक कमर कंधनी, बीस हजार रुपये नगद, एक सिलाई मशीन, दो प्रेस, एक हाथ घड़ी, एक ओपो मोबाइल, एक एलसीडी टीवी समेत अन्य सारा सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह लखनऊ से दवा लेकर आरती लौट कर आई तो मुख्य गेट का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखी अलमारी व बक्सा खुले पड़े थे और कपड़े बिखरे थे। घर में रखा सभी सामान, जेवर व नगदी गायब था। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]