सूक्ष्म कला का प्रदर्शन कर अतुल ने बनायी तीन सेमी लम्बी किताब

0
183

atul atul1FARRUKHABAD : सूक्ष्म कला में माहिर अतुल कश्यप ने किताब बनाने से पहले भी कई हैरतअंगेज कारनामे किये थे। जिससे अतुल चर्चा में आये। बीते दिनों ही अतुल ने एक 150 पेज की तीन सेमी लम्बी किताब बनायी। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा लिखा गया है।

[adrotate banner="3"]

अतुल कश्यप ने अपनी बनायी हुई किताब में सपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में चलायी गयीं योजनाओं और उपलब्धियों के विषय में बहुत ही बारीकी से लिखा है। किताब की चौड़ाई दो सेमी, लम्बाई तीन सेमी व मोटाई एक सेमी बनायी गयी है। किताब बनाने में अतुल को 18 दिन का समय लगा। किताब अपने आप में बहुत ही आकर्षक है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर अतुल ने ढाई सेन्टीमीटर की लकड़ी की साइकिल बनाकर मुख्यमंत्री आवास कालीदास मार्ग पर उनसे भेंट की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अतुल को मुख्यमंत्री सम्मान देने का आश्वासन भी दिया था, जो कि कला क्षेत्र को दिया जाता है।

[bannergarden id=”8″]

अतुल की इस तीन सेन्टीमीटर की किताब का विमोचन लोहिया मूर्ति पर रैली समापन के बाद मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव व श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित ने किया। अतुल इससे पूर्व सरसों के दाने पर आई लव इण्डिया, धागे पर राष्ट्रीय गान, सुई के छेद में 183 धागे डालकर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। अतुल ने बताया कि इनका कामों में उनके मित्र सौरभ कुशवाह, अनिल वर्मा, रवीन्द्र वर्मा, विनय कश्यप आदि ने हौसला अफजाई की।

[adrotate banner="2"]