सुहाग से हुए विवाद से क्षुब्ध महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

0
90

FARRUKHABAD : पड़ोसी जनपद एटा के गढ़िया जगन्नाथ राजा रामपुर निवासी अवनीश सिंह राठौर की पत्नी ऊषा ने अपने पति से हुए विवाद के चलते आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद गंभीर हालत में महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

ushaअविनाश सिंह राठौर का विवाह पांच साल पूर्व पटियाली के ग्राम उरसानी निवासी ऊषा के साथ हुआ था। पति के साथ अक्सर ऊषा का विवाद होता रहता था। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर चलता रहा। होली पर अवनीश का ऊषा के साथ विवाद हुआ। इसी के चलते शनिवार को मामला फिर गरमा गया। ऊषा के कहने पर अवनीश ने खाना नहीं खाया। जिस पर पुनः झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

पति के झगड़े से परेशान होकर ऊषा ने घर में रखा सरसों में डालने का जहरीला पाउडर पी लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ्यकेन्द्र पर ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर महिला को राममनोहर लोहिया अस्पताल भेज दिया गया।

[adrotate banner="2"]