सुसाइड नोट: पापा मै अपनी मर्जी से फांसी लगा रहा हूं

0
104

ABHISEK KMALGANJफर्रुखाबाद:(कमालगंज) संदिग्ध हालत में छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली| घटना के कारण का अभी तक पता नही चल सका है| पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया| मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमे लिखा था पापा मै अपनी मर्जी से मर रहा हूँ, किसी को फसाना मत|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी15 वर्षीय अभिषेक पुत्र नरेंद्र वर्मा ने रविवार को घर के कमरे में फांसी लगा ली| अभिषेक श्री फिरोज गांधी जनता इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र था। शनिवार को भइया दूज पर नरेंद्र वर्मा पत्नी के साथ ससुराल गये थे। चाचा जितेंद्र अपनी बहन के घर गये थे। अभिषेक शनिवार रात 8 बजे मिठाई वाली गली स्थित चाचा की मोबाइल की दुकान बंद कर घर आया था। घर में केवल बुआ व चाची थीं। वह शनिवार की रात कमरे में चला गया। रविवार सुबह जब अभिषेक नहीं उठा तो कमरे में जाकर देखा गया। अभिषेक को फांसी पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अभिषेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला माना जा रहा है| लेकिन परिजन किसी भी बात से इंकार कर रहे है|
उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार और आरके सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वही पुलिस ने पंचनामा भर के शव परिजनों को सौप दिया| परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]