सुरेन्द्र और पुन्नी ने अपने बूथों पर कटाई अपनी पार्टियों की नाक

0
110

 

[adrotate banner="3"]

:संगठन बनाने के लिए पुन्नी को हर माह मिल रहे 5 हज़ार:

फर्रुखाबाद: नेता किसी पद पर पहुँचने के बाद बात तो देश और विदेश की करते हैं और अपने ही घर को भूल जाते हैं। विधान सभा चुनाव में ऐसा ही हुआ। याकूत गंज में रहने वाले जन क्रांति पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कटियार ने पूरे जिले में भाषण दिए, पर अपने गाँव में ही किसी से नहीं कहा कि अलमारी वाला बटन दवाना। नतीजा हुआ. शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुन्नी शुक्ल के घर के आस- पास के बूथों पर कांग्रेस को आधे सैकड़ा से अधिक वोट नहीं मिल पाए। मतलब साफ़ आस- पास उजेरा और घर में अँधेरा।

बूथ बार मतदान विश्लेषण ने नेताओं के बडबोलेपन की पोल खोल दी है।  जन क्रांति पार्टी को साधन सहकारी समिति याकूतगंज बूथ न. २८० पर ६, पाठशाला याकूतगंज बूथ न. २८१ पर २. कन्या पाठशाला याकूतगंज बूथ न. २८३ पर ३, पंचायत घर बूथ न. २८५ पर पार्टी को एक भी वोट नहीं मिला. यहीं बूथ न. २८६ पर ४६ वोट मिले।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री के कई विभागों के प्रतिनिधि पुन्नी शुक्ल के घर के आस- पास के वोट मदन मोहन कनोडिया स्कूल के बूथों पर पड़े। यहाँ कांग्रेस की हालत कितनी पतली रही यह आंकड़ों से स्पष्ट हो जायेगा। कांग्रेस को इस स्कूल के बूथ न. १५२ पर २५, बूथ न. १५३ पर १७, बूथ न. १५४ पर १६, बूथ न. १५५ पर १२, बूथ न. १५६ पर २० और बूथ न. १५७ पर १७ वोट ही मिल पाए। प्रदेश कांग्रेस कमिटी संगठन चलने के लिए पिछले ६ महीने से हर माह ५ हज़ार रुपये देती है। इसके बाद भी शहर कांग्रेस का संगठन कहीं नज़र नहीं आया।

 

[adrotate banner="2"]