सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या

0
99

yoges htyaa1फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) दिल्ली से अपनी पुत्री के घर जा रहे सुरक्षा गार्ड का शव गंगा के किनारे नाव में मिला| उसके पास ही दोनालू बंदूक रखी थी| पुलिस को उसकी जेब से चार कारतूस भिऊ मिले है| फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| पुलिस घटना की जाँच में जुट गयी है| शव मिलने से क्षेत्र में दहशत हो गयी है|

[adrotate banner="3"]

कम्पिल थाना क्षेत्र के ग्राम बराखेडा निवासी 40 वर्षीय योगेश दिल्ली में किसी कम्पनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है| बीते दिनों उसे सूचना मिली की उसकी पुत्री का पुत्र बीमार है| जिसको देखने के लिए योगेश शमसाबाद के ग्राम बेलासराय गजा निवासी अपने दामाद किशन के घर दो दिन पूर्व गया था| बीती रात वह किशन के पिता ब्रजनंदन से कह कर ग्राम समसपुर निवासी अपने दूसरे दामाद मुनीश के घर के लिये निकला था| लेकिन योगेश उनके घर नही पंहुचा|

मंगलबार को सुबह तकरीबन आठ बजकर तीस मिनट पर योगेश का शव ग्राम अजीजाबाद के निकट गंगा के पहले सोते में खड़ी नाव में पड़ा मिला| योगेश का शव नाव में नाविक के बैठने के स्थान पर रखा था। उसके सीने में गोली का निशान था, सिर के पीछे तौलिया तथा पास में ही दोनालू बंदूक रखी थी। दोनो हाथ मुडे हुये थे, एक हाथ में माचिस तथा दूसरे में बीडी का बंडल था। जेब में 4 कारतूस निकले। जब कि बंदूक की नाल में एक कारतूस व एक खोखा था। नाव पर एक खोखा पड़ा था। 10घटना स्थल पर माफिया रात 8 बजे से सुबह 9 बजे तक एक दर्जन ट्रैक्टरो व मजदूरो से बालू का खनन कराते है।

जानकारी होने पर योगेश का बेटा राहुल पत्नी मंजू मौके पर पंहुचे| जिसके बाद सीओ कायमगंज थानाध्यक्ष शमसाबाद प्रदीप यादव दरोगा सूरतराम वर्मा आदि मौके पर पंहुचे और घटना के सम्बध में जाँच पड़ताल की|

थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया की योगेश मानसिक रूप से असंतुलित था इस लिये उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली| हत्या किये जाने की बात गलत है| परिजनों ने तहरीर दी है| अभी जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]