सुबिधा शुल्क ना देंने पर प्रसूता को नर्स ने पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर)प्रसब के बाद प्रसूता से सुबिधा शुल्क ना देंने से आक्रोशित नर्स ने जमकर मारपीट कर दी| प्रसूता की सास ने थाने में तहरीर दी| जिसके बाद पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम अमृतपुर निवासी सुनील कुमार वाथम की पत्नी पिंकी को बीते गुरुवार की शाम प्रसब पीड़ा होने के चलते कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था| उसने देर रात पुत्री को जन्म दिया| शुक्रवार को नर्स मीना देवी ने सुबिधा शुल्क के नाम पर 500 रूपये की मांग की| लेकिन पिंकी ने अपने पास रखे 200 रूपये नर्स मीना को दिये|
पिंकी का आरोप है की नर्स ने पूरे 500 रूपये ना देनें पर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी| पिंकी ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी| जिसके बाद पिंकी के परिजन पंहुचे उन्होंने हंगामा करने के बाद पुलिस को सूचना दी| पिंकी की सास मीना देवी ने पुलिस को तहरीर दी| तहरीर मिलने के बाद थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार फ़ोर्स के साथ अस्पताल पंहुचे और जाँच पड़ताल की|थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|
अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ0 गौरव मिश्रा ने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है|