फर्रुखाबाद: सुबह 7 बजे नेता जी आपको जगा रहे है| आप कितना जाग रहे है| ये दोनों बाते महत्वपूर्ण है| नेताजी आपको जगा रहे हैं एक वोट की खातिर और आपको जागना है अपने अधिकारों की खातिर| नेताजी को नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी चाहिए और आपको पानी, सड़क, सफाई और नगरपालिका की अन्य सभी सुविधाए| देखभाल के फैसला करिए| कौन सक्षम है? कौन लुटेरा है? कौन आपके काम आएगा? कौन धोखे में रखेगा? कौन कितना पढ़ा लिखा है? कौन कमजोर है और कौन बोल्ड? क्यूंकि अबकी बार चुनाव है ब्यूटीफुल एंड बोल्ड| फैसला आपका- आपको नगर पालिका की कुर्सी पर बैठने वाला बोल्ड चाहिए, ब्यूटीफुल चाहिए या बोल्ड एंड ब्यूटीफुल दोनों चाहिए?
सुबह सुबह की तस्वीरे-







