दुकान हड़पने की रंजिश में दलित कोटेदार की दिनदहाड़े ह्त्या

0
152

फर्रुखाबाद: राशन की दुकान हडपने की रंजिश में शनिवार प्रात: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में बाइक सवार कोटेदार गुरुवचन जाटव की गोली मारकर ह्त्या कर दी गयी।

[adrotate banner="3"]

थाना मेरापुर के ग्राम पिलखना निवासी ५० वर्षीय कोटेदार गुरुवचन जाटव शनिवार सुबह अपनी बाइक संख्या UP 76 H- 7012 से फतेहगढ़ जा रहा था। बाइक के पीछे गाँव का ही युवक राकेश बैठा हुआ था. बाइक सुबह 10 बजे थाना मऊदरवाजा के ग्राम खुम्मरपुर मार्ग से गुजर रही थी उसी समय पीछे से आये बाइक सवारों ने गुरुवचन के तमंचे से गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

राकेश ने बताया कि बाइक सवार चेहरा ढके हुए थे। हत्यारे गोली मारने के बाद फर्रुखाबाद की तरफ भाग गए। मौके पर मृतक गुरुवचन का बेटा सुबोध बुरी तरह बिलखता रहा. सुबोध ने बताया कि गाँव के ही राम नरेश जाटव से कोटे की दुकान को लेकर रंजिश चल रही थी. राशन की दुकान को लेकर हुए मतदान में राम नरेश हार गया था। दुकान हडपने की रंजिश में राम नरेश तथा गाँव के ही दिलीप पंडित ने पिता के गोली मारी है. घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी वीके सिंह, एसओ हरपाल सिंह यादव ने मामले की जांच-पड़ताल की।

 

[adrotate banner="2"]