सुन्दरीकरण के इंतजार में खंडहर हो रहा कांग्रेस पार्टी कार्यालय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. लोकसभा चुनाव 2019

फर्रुखाबाद: केंद्र की राजनीति में पूरी तरह सक्रिय कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने कार्यालय तक का कायाकल्प नही कर सकी| कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि इस बार पार्टी का जिला कार्यालय अपने कायाकल्प के साथ नया लुक लेगा और चुनाव में अपनी भूमिका निभायेगा| लेकिन यह नही हो सका|कांग्रेस का कार्यालय तो है लेकिन वह केबल खंडहर नजर आता है|फतेहगढ़ के भोलेपुर रेलवे स्टेशन के निकट लगा हुआ कांग्रेस का एक पुराना कार्यालय है|जो वर्षों से गुलजार नही हुआ है| बीते कुछ महीनों पूर्व उसमे कुछ निर्माण कार्य कराया गया लेकिन उसके बाद निर्माण कार्य बंद कर उसके मुख्य गेट पर ताला डाल दिया गया|
लोक सभा चुनाव सबाब पर है| लेकिन उसके बाद भी कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में ताला झूल रहा है|बैठक ग्रेस कमेटी अध्यक्ष मृत्यंजय शर्मा ने बताया की चुनाव  के चलते व्यवस्था रहने से कार्यालय का सुन्दरीकरण नही हुआ| चुनाव के बाद सुन्दरीकरण कराया जायेगा|