सुंदरकांड पाठ में कण-कण हुआ हनुमानमय

0
120

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) शहर में हनुमान चालीसा के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया| जिसमे श्रद्धालुओं नें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया| इसके साथ ही बाद में प्रसाद का वितरण किया गया| इस दौरान कण-कण हनुमानमय हो गया
श्री बाबा काल भैरवनाथ सुन्दरकाण्ड समिति द्वारा आयोजित श्री हनुमंत लाल जी के अखण्ड 108 सुन्दरकाण्ड में 18 वां सुन्दरकाण्ड श्री बाबा काल भैरवनाथ मन्दिर श्री सिद्धि पीठ धाम अमेठी कोहना में सम्पन्न हुआ| जिसमे मुख्य रूप से मोहम्मदाबाद व्लाक प्रमुख अमित दुबे (बब्बन) पंहुचे| इसके बाद बंदन चोला चढ़ाने सहित हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ हुआ। पवन पुत्र हनुमान की भक्ति में भक्त डूबे रहे।
सुन्दर काण्ड वाचक नवीन मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, आशु मिश्रा, यवम, ऋशभ राठौर आदि रहे| श्री सिद्धधाम के पण्डित पंकज शुक्ला नें सुन्दर काण्ड का आयोजन कराया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]