सुंदरकांड की स्वर लहरियों में झूमे श्रद्धालु

0
159

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के बेबर रोड़ स्थित नलकूप खंड के कार्यालय परिसर में आयोजित सुंदरकांड पाठ में श्रोता स्वर लहरियों में झूमते नजर आये|
राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री प्रमोद दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित हुए सुन्दर कांड पाठ में विभागीय कर्मियों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया|  सुंदर कांड के पाठ के साथ ही हनुमान की महिमा का गुणगान किया गया। संगीतमय सुन्दर कांड के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया|  गणपति पूजन व हनुमान चालीसा के बाद सुंदरकांड की चौपाइयों का सस्वर गायन प्रारंभ किया गया। श्री हनुमान जी के अनेक भक्तों ने सुंदरकांड के पाठ में चौपाइयों का मुधर कंठ से गायन किया, जिसे सुनकर भक्त तालियां बजा बजा कर झूमने लगे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]