सीमा पर जवान शहीद हो रहे, PM प्रचार में लगे: शिवसेना

0
136

8octmodiमुंबई: शिवसेना ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सामना में लिखा गया है कि सीमा पर शहीद हो रहे हैं जवान लेकिन मोदी महाराष्ट्र के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। सामना में आगे लिखा है कि अपनी ही लाश गिनते रहो। सीमा पर हालात दिन प्रतिदिन विस्फोटक होते जा रहे हैं, हर रोज लोग और जवान निशाना बनाए जा रहे हैं। मौजूदा केंद्र सरकार को इजराइल से सबक लेना चाहिए।
पहले जो कांग्रेसी सरकार ने किया वैसा ही चलता रहा तो कैसे चलेगा। पीएम महाराष्ट्र विधानसभा में व्यस्त हैं, प्रचार कर रहे हैं जबकि उनकी जरूरत दिल्ली में है। यहां के नेताओं ने अटकाकर रखा है। ये राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ है।

[adrotate banner="3"]

सामना में लिखा है कि देश की सुरक्षा के लिए 56 इंच की छाती की जरूरत है क्या? मोदी जी पाकिस्तान की खुराफातों को बर्दाश्त मत कीजिए। हम सिर्फ अपनी लाशें गिनने बैठे हैं क्या? उन्होंने 5 मारे हैं तो उनके 50 गर्दन लाकर शिवराय पर चढ़ाओ।

[adrotate banner="2"]