सीबीआई प्रमुख का सनसनीखेज बयान, इशरत केस में अमित शाह फंसते तो यूपीए खुश होता

0
100

CBI RANJEET SINHAनई दिल्ली: सीबीआई प्रमुख रणजीत सिन्हा का केंद्र की यूपीए सरकार को लेकर एक सनसनीखेज बयान आया है। अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक्स टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के करीबी और गुजरात के पूर्व मंत्री अमित शाह को इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर मामले में अगर फंसाया जाता, तो यूपीए सरकार बहुत खुश होती।

[adrotate banner="3"]

सिन्हा ने अपना बयान यह साबित करने के लिए दिया कि सीबीआई बिना किसी दबाव के निष्पक्ष होकर काम करती है। सिन्हा के मुताबिक इशरत जहां मामले में उन्हें जांच के दौरान अमित शाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। रणजीत सिन्हा का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब देश की सियासत गरमाई हुई है।
[bannergarden id=”8″]
साथ ही इस बयान से बीजेपी को केंद्र और कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया है, जो पहले से आरोप लगाते रही है कि केंद्र सरकार सीबीआई के जरिये नरेंद्र मोदी और अमित शाह को फंसाने की कोशिश कर रही है। [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]