फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सीपी इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद में आज छात्र संसद कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आरती सिंह, पुलिस अधीक्षक, फर्रुखाबाद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां शारदे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
छात्र संसद की कार्यवाही से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । नन्हे मुन्ने बच्चों ने सावन झूला, कृष्ण लीला,एक्शन डांस तथा राजस्थानी लोक नृत्य को प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रम मुक्त कर दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा वास्तविक संसद की तर्ज पर छात्र संसद का गठन किया गया, जिसमें विपक्षी छात्र सांसदों ने बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, मीडिया की स्वतंत्रता जैसी ज्वलंत सामाजिक एवं राष्ट्रीय
विषयों पर सारगर्भित प्रश्न प्रस्तुत किए। सत्ताधारी पक्ष के छात्र सांसदों ने विपक्ष द्वारा उठाए गए प्रश्नों के तार्किक, संतुलित एवं प्रभावशाली उत्तर देकर अपनी नेतृत्व क्षमता, वाक्-कौशल और सजग नागरिकता का परिचय दिया। निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे, प्राचार्य श्री संजय बिष्ट, सीपीवीएन (हिंदी माध्यम) के प्रधानाचार्य श्री योगेश तिवारी तथा सीपीबीएन (अंग्रेज़ी माध्यम) के उपप्रधानाचार्य श्री जैना जी , प्राइमरी विंग की इंचार्ज श्रीमती शिवानी दीक्षित रहे| 
सीपीआई में छात्र संसद में नेतृत्व क्षमता की दिखी प्रतिभा



