सीओ मोहम्मदाबाद व उनके चालक सहित 32 नये कोरोना पॉजिटिव, 1553 हुआ आंकड़ा

0
115

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सीओ मोहम्मदाबाद व उनके चालक सहित 32 नये कोरोना संक्रमित मिलने से अब आंकड़ा 1553 हो गया है| लेकिन लापरवाही करने वालों की संख्या भी बाजार में तेजी के साथ बढ़ रही है|
सोमवार देर रात 11:21 बजे आयी कोरोना रिपोर्ट में ग्राम सलेमपुर रतन निवासी 32 वर्षीय युवक, सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम और उनके सरकारी कार चालक कुंबरलाल पाल, कमालगंज के नई बस्ती निवासी 34 वर्षीय युवक, गदनपुर देवराजपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, डायल-112 के दो पुलिस कर्मी, एमएमयूका 31 वर्षीय कर्मी, सीडीओ कार्यालय में दो कर्मी पॉजिटिव निकले है|
फतेहगढ़ के कानपुर रोड़ दाल मंडी निवासी 64 वर्षीय महिला, थाना मऊदरवाजा के नगला खैरबंद निवासी 57 वर्षीय पुरुष, आवास विकास निवासी 54 वर्षीय अधेड़, राजेपुर के ग्राम अम्बरपुर निवासी 18 वर्षीय युवक, वीडीओ कार्यलय  का 32 वर्षीय कर्मी, शुकरुल्लापुर निवासी 23 वर्षीय महिला, मसेनी निवासी 50 वर्षीय महिला, फतेहगढ़ के कर्नलगंज निवासी 48 वर्षीय महिला, कंपिल के पट्टी मदारी निवासी 22 महिला, थाना शमसाबाद का 22 वर्षीय पुलिस कर्मी, गंगादरवाजा कायमगंज निवासी 35 वर्षीय युवक व 26 वर्षीय पुरुष, खुड़ना खार निवासी 5 पुरुष, 5 महिला पॉजिटिव निकले है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]