सीओ ने सुनी पुलिस कर्मियों के मन की बात

0
106

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीते दिनों फतेहगढ़ कोतवाली के दरोगा के द्वारा हुल्लापुर चौराहे पर गोली मारकर आत्महत्या कर लेने के मामले ने साफ कर दिया था कि पुलिस कर्मियों के भीतर कुछ तो दर्द है| एसपी के निर्देश पर सीओ ने कोतवाली के पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर उनके मन की बात सुनी|
सीओ राजवीर सिंह कोतवाली पंहुचे और उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम के साथ अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की और उनकी समस्या सुनी | सीओ ने जाना की कही अवकाश को लेकर, बीमारी को लेकर या फिर अन्य किसी समस्या से कोई पुलिस कर्मी ग्रसित तो नही है| उन्होंने कहा की पुलिस कर्मियों को कोई भी समस्या आती है तो वह सीधे उनसे सम्पर्क कर सकते है| उनकी समस्या का उचित निस्तारण किया जायेगा| उन्होंने इसके साथ ही कस्बे में फ्लेग मार्च किया और आम जनता को सुरक्षा का अहसास कराया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]