सीओ ने दर्ज किये डेरी वालों के वयान

0
152

FARRUKHABAD : बीते चार दिसम्बर को डेरी वालों से हुए बिट्टू परमार के विवाद के चलते क्षेत्राधिकारी नगर ने डेरी वाले विद्यासागर मिश्रा और उनके परिजनों के वयान दर्ज किये है।co

[adrotate banner="3"]

बिट्टू परमार पर विद्यासागर मिश्रा के पुत्र सुशील की तहरीर पर हरिजन एक्ट का मुकदमा तो पंजीकृत हुआ ही, पुलिस की जांच भी परमार की तरफ घूम गयी। हालांकि दोनो पक्षों से जबाबी मुकदमें दर्ज हैं। बिट्टू परमार ने विद्यासागर मिश्रा व उनके पुत्र रामखिलावन उर्फ खिलौना, गोपाल, चालक दिनेश व तीन चार अज्ञात के खिलाफ हरिजन एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था तो वहीं राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने विद्यासागर मिश्रा के पुत्र सुशील की तहरीर पर शिवेन्द्र विक्रम, आनंद विक्रम उर्फ बंटी परमार व उनके अन्य भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर बागकूंचा पहुंचे और डेरी वाले विद्यासागर मिश्रा उनके पौत्र शिवम, रामखिलावन मिश्रा आदि के वयान दर्ज किये हैं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]